सरकार मस्त जनता त्रस्त , एक साल बाद भी पूरे नहीं किये चुनावी वायदे : डा. बिंदल

भाजपा द्वारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की गई। रैली में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विपिन परमार, त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा के साथ भेदभाव किया

Dec 18, 2023 - 19:21
 0  20
सरकार मस्त जनता त्रस्त , एक साल बाद भी पूरे नहीं किये चुनावी वायदे : डा. बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  18-12-2023
भाजपा द्वारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की गई। रैली में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विपिन परमार, त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा के साथ भेदभाव किया है और जिस प्रकार से केंद्र विश्वविद्यालय के 30 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने रोका है वह गलत है राजनीति कौन कर रहा है सब जानते हैं। उन्होंने कहा की हिमाचल की सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालने से पहले जनता को कई गारंटीयां दी थी, पर अभी तक ऐसी कोई गारंटी पूरी नहीं हो पाई है।
आज भी महिलाएं 1500 रु का इंतजार कर रही है और अब तो देनदारी 400 करोड़ से अधिक हो गई है। युवा , किसान , भगवान सब अपनी गारंटी पूरी होने का इंतजार कर रहे है। सरकार मस्त जनता त्रस्त, एसा हाल पूरे प्रदेश का हो गया है। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि आक्रोश दिवस की कड़ी में सिरमौर से लेकर धर्मशाला तक 11 रैलियों के बाद आज बड़ा जन आक्रोश सडक़ों में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि लोग रैली में सरकार के खिलाफ सरकार को बदलने के लिए पहुंचे हैं। सरकार ने 11 दिंसबर को धर्मशाला में एक साल जश्न मनाया, भाजपा नेता पूछा क्यों मनाया, तो कहा कि एक साल कांग्रेस सरकार चली तो जश्न मनाया, लेकिन आम जनता को क्या मिला? 22 लाख बहनों महिलाओं को पैसे देने थे, जोकि चार हजार करोड़ एक साल का बनता है, जोकि पांच में 20 हजार करोड़ बनता है।
पांच लाख बेरोजगार को रोजगार देने की बात कहकर युवाओं को ठगा है। दूध-गोबर के नाम पर लोगों को ठगा है, बिजली को 300 यूनिट का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहें हैं, जिसमें उन्होंने हाइवे से लेकर सभी योजनाओं के नाम गिनाए, वहीं कांग्रेस पर सभी कार्यालय, संस्थान व काम बंद करवा दिए। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि आपदा के बाद जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इतने कम समय में अगर जनता इतनी बड़ी तादात में सड़कों पर उतर गई है इसका मतलब वर्तमान कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता जबरदस्त तरीके से गिरी है। यह सरकार नाम की सुख की सरकार है, वैसे तो यह दुख की सरकार है।
इस सरकार से हर वर्ग दुखी है केवल सरकारी खजाने को अपनी पब्लिसिटी पर खर्च करने से कोई सरकार लोकप्रिय नहीं हो जाती परंतु आपको कुछ ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं जिससे आपकी लोकप्रियता सच में बड़ जाए। उन्होंने कहा कि आज कचहरी ग्राउंड में जनता की कचहरी लगी है और जवाब तो तुम्हें देना होगा, जनता पूछ रही है कि आपने जो वायदे किए थे वह कब पूरे होंगे। हम वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूछना चाहते हैं कि आपने जो 1 साल का जश्न मनाया वह क्यों मनाया, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर और सरकारी खजाने के दम पर जश्न को मनाया गया, पर उसका कोई औचित्य था नहीं क्योंकि आपने तो केवल जनता को धोखा ही दिया है। विपिन परमार ने रैली में आए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और रैली के सफल आयोजन के लिए सबको बधाई दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow