कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा, इनके यहाँ कांग्रेसी नेताओं को ही नहीं मिल रहा न्याय : अनुराग ठाकुर

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिले में

Jan 14, 2024 - 20:28
 0  14
कांग्रेस की न्याय यात्रा छलावा, इनके यहाँ कांग्रेसी नेताओं को ही नहीं मिल रहा न्याय : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-01-2024

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और ऊना जिले में रहे। अनुराग ठाकुर ने विशेष रूप से ऊना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छः प्रमुख उत्सवों में एक मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय,  होसबोले व सम्मानित जनता के साथ पूरे उल्लास के साथ सूर्य के उत्तरायण आगमन का पर्व मनाया। 

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ अभियान के आह्वाहन पर आज केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रमदान करते हुए परिसर की साफ़ सफ़ाई की। 

अनुराग ठाकुर ने कहा, "मोदी के पिछले 9 वर्षों में वंचित हीं वरीयता में हैं। "संविधान दिवस मनाने की शुरुआत मोदी सरकार ने की. पंच तीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया. आज देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला है तो यह भी मोदी सरकार में ही संभव हुआ। इससे पहले हमारे राष्ट्रपति जी अनुसूचित जाति से आते थे। 

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हमारी कई पीढ़ियां राम मंदिर आंदोलन के साथ खप गईं। कई कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा जीवन उसके लिए समर्पित कर दिया। हमारे चुनावी मेनिफेस्टो में श्री राम मंदिर का नाम देखकर कांग्रेस और विपक्षी दल कहते थे कि भाजपा वाले मंदिर तो बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। 

आज जब मंदिर बन गया, तारीख तय हो गई, प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, तब यही विपक्षी दल भागने का काम कर रहे हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने श्री राम को काल्पनिक बताया था। यह वही लोग हैं जिन्होंने हमें अपने श्री राम लला को टेंट में रखने पर मजबूर किया था। इन्होंने फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने का भरपूर प्रयास किया। 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश को राममय किया है। "मेरा आप सभी से अनुरोध है की राष्ट्र निर्माण के अभियान में जो भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहे उसे अवश्य जोड़ें। हम सभी को मिलकर तीसरी बार मोदी जी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाना है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow