कांगड़ा में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने की चाचा की हत्या , आरोपी गिरफ्तार 

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड गांव में भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को तब अंजाम दिया। जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लूदरेड के रूप में हुई है। जबकि हत्या आरोपी सुखबिंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता है

Sep 28, 2025 - 15:42
 0  37
कांगड़ा में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने की चाचा की हत्या , आरोपी गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  28-09-2025

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड गांव में भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को तब अंजाम दिया। जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लूदरेड के रूप में हुई है। जबकि हत्या आरोपी सुखबिंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता है। हाल ही में सरकारी योजना के तहत नए मकान का निर्माण किया था। 
अशोक कुमार अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ यहीं रह रहा था। हत्या करने के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपित के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मामा की ओर से मिला था। उनका वहां भी मकान है। लोगों ने बताया कि अशोक कुमार सुबह जब वह घर से काम के लिए निकला तो भतीजे ने उसे रोक दिया। 
उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो बताया कि भतीजे ने उसपर चाकू के तीन वार किए। आस पास के लोग चीखने की आवाज सुनकर आए तो अशोक कुमार खून से लथपथ था। ग्रामीण अशोक कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात के बाद आरोपित अपने घर चला गया जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow