कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की प्लास्टिक पाइपें राख में तब्दील, लाखों का नुकसान
कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की लाखों रुपए की प्लास्टिक पाइपें जल कर राख हो गई हैं। पाइपें सिंचाई योजना कुपवी के निर्माण के लिए कुपवी में रखी गई थी। अग्निकांड की इस घटना में करीब छह सौ मीटर पाइप जल गई
![कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की प्लास्टिक पाइपें राख में तब्दील, लाखों का नुकसान](https://youngvarta.com/uploads/images/202309/image_870x_65018daa8397a.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - चौपाल 13-09-2023
कुपवी में आग लगने से जल शक्ति विभाग की लाखों रुपए की प्लास्टिक पाइपें जल कर राख हो गई हैं। पाइपें सिंचाई योजना कुपवी के निर्माण के लिए कुपवी में रखी गई थी। अग्निकांड की इस घटना में करीब छह सौ मीटर पाइप जल गई है, जिससे ठेकेदार को दस लाख रुपए के करीब नुकसान का अंदाजा है।
स्थानीय लोगों द्वारा अग्निकांड की सूचना अग्निशमन विभाग चौपाल को दी गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम 100 किलोमीटर का सफऱ तय कर पांच घंटे बाद रात बारह बजे घटना स्थल पर पंहुची, परंतु तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
पुष्टि करते हुए सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल दिनेश सकलानी ने बताया कि विभाग द्वारा पाइपें ठेकेदार के सुपुर्द कर दी गई थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)