सेब पर आयात शुल्क पर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा, गारंटीयो का इंतजार कर रही प्रदेश की : डॉ बिंदल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा का हिमाचल आगमन पर अभिनंदन । उन्होंने कहा की चिंता का विषय यह है कि 2022 के चुनाव में जब प्रियंका वाड्रा हिमाचल आई थी तो लगातार उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 रु प्रतिमा देने की गारंटी

Sep 13, 2023 - 15:49
 0  16
सेब पर आयात शुल्क पर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा, गारंटीयो का इंतजार कर रही प्रदेश की : डॉ बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-09-2023

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा का हिमाचल आगमन पर अभिनंदन । उन्होंने कहा की चिंता का विषय यह है कि 2022 के चुनाव में जब प्रियंका वाड्रा हिमाचल आई थी तो लगातार उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 रु प्रतिमा देने की गारंटी दी थी और कहा था कि 18 से 60 वर्ष की सभी बहनों को पहले कैबिनेट में यह तोहफा और सम्मान दिया जाएगा।   

पहली कैबिनेट में तो आपने 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था, पर अनेकों कैबिनेट हो गई और यह वादा पूरा नहीं हुआ। आज आप हिमाचल आए हैं और हिमाचल का युवा और बहने आपके उत्तर के इंतजार में बैठे है। आपने उस समय चुनाव को प्रभावित करने के लिए असत्य और झूठ बोला जो आज भी पूरा नहीं हो पाया।

बिंदल ने प्रियंका गांधी को सेब पर आयात शुल्क घटाने के बयान पर आड़े हाथ लेते हुए कहा की एक बार फिर पिछले कल हिमाचल के बागवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम प्रियंका वाड्रा ने किया। सेब पर आयात शुल्क में 35% की कटौती हुई ऐसा उन्होंने कहा और उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह कह दिया कि आयात शुल्क को घटकर 15% कर दिया गया है।

हम केवल यह कहना चाहते हैं कि आयात शुल्क की बात करके यह केवल मात्र हिमाचल प्रदेश में एक भय का वातावरण खड़ा करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो भी कहे सत्य कहे और सत्य से परे कुछ ना कहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow