कैबिनेट मीटिंग से होगी नए साल की शुरुआत , हिमाचल सरकार ने पहली जनवरी को बुलाई बैठक 

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 की शुरुआत कैबिनेट की बैठक से करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक पहली जनवरी 2024 को 11:00 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया

Dec 30, 2023 - 17:58
 0  134
कैबिनेट मीटिंग से होगी नए साल की शुरुआत , हिमाचल सरकार ने पहली जनवरी को बुलाई बैठक 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-12-2023
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 की शुरुआत कैबिनेट की बैठक से करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक पहली जनवरी 2024 को 11:00 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। 
इस आशय की अधिसूचना हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन ने जारी की है। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की आगामी बैठक पहली जनवरी 2024 को 11:00 बजे प्रातः हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में निश्चित हुई है। अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की बैठक की कार्य सूची बाद में प्रेषित की जाएगी। 
लेकिन इसकी सूचना हिमाचल प्रदेश के सभी मंत्रियों के अलावा समस्त प्रशासनिक सचिव , सचिव राज्यपाल , राज्यपाल , सचिव , हिमाचल प्रदेश विधानसभा , सचिव सामान्य प्रशासन सहित सचिव प्राप्ति एवं निगम शाखा , निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अलावा समस्त अनुभाग अधिकारी हिमाचल प्रदेश सचिवालय को प्रेषित की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow