जनमानस तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और कार्यक्रम : रणबीर ठाकुर

सिरमौर जिला के नवनियुक्त जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रणबीर ठाकुर का जिला मुख्यालय नाहन पहुंचने पर आज युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिरमौर जिला में पिछड़े क्षेत्र गिरिपार में हरिपुरधार के निकट गांव थौला के निवासी रणवीर सिंह ठाकुर रेणुका चुनाव क्षेत्र के ऐसे पहले युवा है जिनकी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में तैनाती हुई

Sep 23, 2023 - 17:12
 0  11
जनमानस तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और कार्यक्रम : रणबीर ठाकुर
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  23-09-2023
सिरमौर जिला के नवनियुक्त जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रणबीर ठाकुर का जिला मुख्यालय नाहन पहुंचने पर आज युवाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सिरमौर जिला में पिछड़े क्षेत्र गिरिपार में हरिपुरधार के निकट गांव थौला के निवासी रणवीर सिंह ठाकुर रेणुका चुनाव क्षेत्र के ऐसे पहले युवा है जिनकी भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में तैनाती हुई है। जिला मुख्यालय नाहन पहुंचने पर भारी संख्या में युवाओं ने फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। 
इस मौके पर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने बताया कि वह युवा शक्ति में नई चेतना जागृत करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित करने  की दिशा में भरपूर प्रयास करेंगे। रणबीर ठाकुर ने बताया कि वह जिला के युवाओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भी मोटिवेट करेंगे ताकि आम लोग विशेषकर युवा शक्ति केन्द्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठा सके। 
रणबीर ठाकुर ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया और और आश्वासन दिया कि वह सिरमौर जिला की युवा शक्ति को संगठित करने के लिए पूरी निष्ठा और तन्मयता से कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने रणवीर ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की हमेशा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उम्मीद जताई कि रणबीर ठाकुर के कुशल नेतृत्व में जिला सिरमौर की युवा शक्ति और अधिक मजबूत होगी। रणबीर ठाकुर ने सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता से भी शिष्टाचार भेंट की । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow