जिंदगी की जंग हारी कविता शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

यंगवार्ता सहयोगी बबीता शर्मा की 24 वर्षीय छोटी बहन कविता शर्मा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।  जानकारी मुताबिक कविता कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रही थी

Aug 19, 2023 - 17:24
 0  372
जिंदगी की जंग हारी कविता शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  19-08-2023

यंगवार्ता सहयोगी बबीता शर्मा की 24 वर्षीय छोटी बहन कविता शर्मा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।  जानकारी मुताबिक कविता कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रही थी। 
जानकारी के अनुसार कविता शर्मा की वीरवार रात को अचानक तबयत बिगड़ी। जिसके बाद आनन-फानन में कविता शर्मा को नाहन हॉस्पिटल लाया गया। मगर हालत खराब देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसका निधन हो गया। 
बताते है की कविता शर्मा की एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। वहीं कुछ समय बाद खबर मिलती है की कविता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में कविता बीएससी कर चुकी थी। 
पढ़ने- लिखने की बहुत शौकीन थी। आगे भी पढ़ रही थी पर भगवान को कुछ और ही मंजूर था। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow