टिकटों में देरी रहा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण : रजनी पाटिल

हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रत्याशियों की देरी से घोषणा, हावी रही अफसरशाही और सरकार में नियुक्तियां नहीं मिलने को मुख्य कारण माना जा रहा

Jul 16, 2024 - 15:48
 0  56
टिकटों में देरी रहा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण : रजनी पाटिल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     16-07-2024

हिमाचल प्रदेश के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार का प्रत्याशियों की देरी से घोषणा, हावी रही अफसरशाही और सरकार में नियुक्तियां नहीं मिलने को मुख्य कारण माना जा रहा है। 

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रजनी पाटिल और पीएल पुनिया ने कांगड़ा और शिमला संसदीय क्षेत्रों को लेकर लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा की। दो सदस्यीय कमेटी अब नई दिल्ली जाकर हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। रजनी पाटिल ने कहा कि टिकटों में देरी भी हार का प्रमुख कारण रहा। 

उन्होंने कहा कि हार के क्या कारण रहे, इसकी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। पीएल पुनिया ने कहा कि हार के कारणों को लेकर रिपोर्ट बनाई जाएगी और हाईकमान को सौंपी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow