डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण साबित ग्रेनी स्मिथ सेब रिकॉर्ड 150 रुपये किलो में बिका 

लाल सेब पर हरा सेब भारी पड़ा है। हरे रंग के ग्रेनी स्मिथ सेब को दिल्ली की आजादपुर मंडी में रिकॉर्ड 150 रुपये किलो रेट मिला है। शिमला के बागवान ने ग्रेनी स्मिथ के 300 हाफ बॉक्स दिल्ली भेजे थे, जिसे खरीदारों ने हाथों हाथ लिया

Sep 13, 2023 - 13:50
 0  22
डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण साबित ग्रेनी स्मिथ सेब रिकॉर्ड 150 रुपये किलो में बिका 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-09-2023

लाल सेब पर हरा सेब भारी पड़ा है। हरे रंग के ग्रेनी स्मिथ सेब को दिल्ली की आजादपुर मंडी में रिकॉर्ड 150 रुपये किलो रेट मिला है। शिमला के बागवान ने ग्रेनी स्मिथ के 300 हाफ बॉक्स दिल्ली भेजे थे, जिसे खरीदारों ने हाथों हाथ लिया। इन दिनों मंडियों में लाल रंग का रॉयल सेब 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। 

ग्रेनी स्मिथ सेब की शुगर फ्री किस्म है, इसे डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण माना जाता है। रोहड़ू के स्वीट ऑर्चर्ड बराल के बागवान डिंपल पांजटा ने बताया कि ग्रेनी स्मिथ सेब की पॉलिनाइजर किस्म है।

इसमें फसल बहुत ज्यादा लगती है, अन्य किस्मों के मुकाबले इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक है। सामान्य तापमान में रखने पर भी यह सेब एक से दो महीने तक खराब नहीं होता। इसका पौधा अन्य किस्मों के मुकाबले तीन गुणा तेजी से बढ़ता है। 

पिछले साल सेब की फसल पर सूखे की मार थी, इस साल बारिश के कारण नमी अधिक है बावजूद इसके ग्रेनी स्मिथ की पैदावार प्रभावित नहीं हुई। इस किस्म में रस्टिंग और फंगस रोग का खतरा भी कम रहता है।

अच्छी क्वालिटी और पैकिंग के चलते ग्रेनी स्मिथ को 150 रुपये किलो रेट मिला है। हाई प्रीमियम क्वालिटी के कारण इस सेब की दिल्ली एनसीआर के फाइव स्टार होटलों में डिमांड रहती है। साल दर साल इसकी मांग और आपूर्ति बढ़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow