तेंदुए ने नोच खाई 50 बकरियां , गौशाला में घुसकर मवेशियों को बनाया अपना शिकार

जिला सोलन के दाड़लाघाट उपतहसील की ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के गांव रूड़ाल में तेंदुए ने गौशाला में हमला कर 50 बकरियों को मार डाला। जानकारी के मुताबिक रुडाल गांव के देवी राम ठाकुर की गौशाला में शनिवार रात को तेंदुए ने घुसकर 50 के करीब बकरियों को मार डाला। दाड़लाघाट पशुपालन विभाग से डॉक्टर मानवी चौधरी , सेवड़ा चंडी के वेटनरी फार्मासिस्ट नितीश भार्गव व वन्य अभ्यारण प्राणी से सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे

Feb 19, 2024 - 17:28
 0  378
तेंदुए ने नोच खाई 50 बकरियां , गौशाला में घुसकर मवेशियों को बनाया अपना शिकार
 
विनोद शर्मा - दाड़लाघाट  19-02-2024
जिला सोलन के दाड़लाघाट उपतहसील की ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के गांव रूड़ाल में तेंदुए ने गौशाला में हमला कर 50 बकरियों को मार डाला। जानकारी के मुताबिक रुडाल गांव के देवी राम ठाकुर की गौशाला में शनिवार रात को तेंदुए ने घुसकर 50 के करीब बकरियों को मार डाला। दाड़लाघाट पशुपालन विभाग से डॉक्टर मानवी चौधरी , सेवड़ा चंडी के वेटनरी फार्मासिस्ट नितीश भार्गव व वन्य अभ्यारण प्राणी से सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे। 
सेवड़ा चंडी के वेटनरी फार्मासिस्ट नीतेश भार्गव ने यंगवार्ता न्यूज़ को बताया कि गौशाला के साथ वाले कमरे में केवल 8 छोटे बच्चे ही जीवित बचे। बकरियों के मालिक ने वन्य अभयारण्य प्राणी एवं पशुपालन विभाग के डॉक्टर को सूचित करके इन बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया। स्थानीय निवासी रोशन ठाकुर ने बताया की गांव रुडाल का एक छोटा सा हिस्सा वाइल्ड लाइफ रिजर्व सेंचुरी के मध्य में है। 
स्थानीय जनता काफी लम्बे समय से इस हिस्से को रिजर्व सेंचुरी से बाहर करने की मांग सरकार से कर रहीं हैं,  ताकि इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके। स्थानीय जनता अपनी खेती-बाड़ी व पशुपालन,रखरखाव सुरक्षित रूप से कर पाए। स्थानीय निवासी पूर्णचंद्र , लेखराम , नेहरू , गोपाल ठाकुर , पुरुषोत्तम , टेकचंद , हाजरु राम , चंदू राम ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित मालिक गरीब परिवार से संबंध रखता है।  इस प्रभावित मालिक को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow