दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में दी 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि , सीएम सुक्खू ने जताया आभार 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश , बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की

Oct 9, 2023 - 20:13
 0  66
दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में दी 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि , सीएम सुक्खू ने जताया आभार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-10-2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश , बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सहायता राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। 
उन्होंने आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को हरसंभव मदद प्रदान की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow