दिवाली पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम 174 स्पेशल बसों का करेगा संचालन  

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम दिवाली पर 174 स्पेशल बसों का संचालन करेगा। निगम के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर घर आने और दिवाली के बाद वापस लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए इन बसों का संचालन किया जाएगा

Nov 5, 2023 - 13:40
 0  8
दिवाली पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम 174 स्पेशल बसों का करेगा संचालन  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-11-2023

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम दिवाली पर 174 स्पेशल बसों का संचालन करेगा। निगम के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर घर आने और दिवाली के बाद वापस लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए इन बसों का संचालन किया जाएगा। 

निगम की बसें 10 और 11 नवंबर को दिल्ली-चंडीगढ़ और बद्दी से चलाई जाएंगी। दिवाली के चलते 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें और 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी अगर बसों में बुकिंग ज्यादा होती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow