चार दिनों तक भारी बरसात से मिलेगी राहत , 21 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून ने उग्र रूप दिखाया और लगातार हुई भारी बरसात ने चारों ओर तबाही मचाई। शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार 48 घंटे तक बारिश होती रही जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में तबाही का ऐसा मंज़र देखने को मिला

Aug 17, 2023 - 17:06
 0  20
चार दिनों तक भारी बरसात से मिलेगी राहत , 21 के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-08-2023
इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून ने उग्र रूप दिखाया और लगातार हुई भारी बरसात ने चारों ओर तबाही मचाई। शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार 48 घंटे तक बारिश होती रही जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में तबाही का ऐसा मंज़र देखने को मिला कि लोग घरों में भी खौफ के साए में रह रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो अब मौसम प्रदेश में कुछ राहत दे सकता है। 
अगले कुछ दिनों तक कम बारिश होने की संभावना जताई गई है , जिसके बाद प्रदेश में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एक रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जारी मानसूनी बरसात में गिरावट देखने को मिली है और आगामी 21 तारीख तक जारी रहने की संभावना है। 
उन्होंने बताया कि 21 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेश में बरसात का दौरा बढ़ सकता है और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। सुरेंद्र पॉल ने बताया कि ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। सुरेंद्र पाल ने बताया कि बात अगर पूरे अगस्त महीने के करे तो महीने के आखिरी हफ्ते में एक बार फिर मानसून में तेजी देखने को मिल सकती है। खैर लगातार बारिशें रेस्क्यू ऑपरेशन में एक बड़ी अड़चन बनी हुई है ऐसे में बरसातों से अगर राहत मिलती है तो प्रदेश में जारी राहत और बचाव के काम को तेजी मिल सकती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow