देवता को लेकर शाही स्नान के लिए चूड़धार यात्रा के लिए रवाना हुए चोकर गांव के 100 से ज्यादा लोग 

चोकर गांव के सेंकड़ों लोग आज रविवार अपने भाट देवता को शाही स्नान के लिए धार्मिक स्थल चूड़धार के लिए रवाना हुए। चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के प्रति लोगो की आस्था इतनी ज्यादा है कि लोग करीब 15 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता पैदल चलकर हर साल चूड़धार पहुंचते

Sep 3, 2023 - 19:36
 0  15
देवता को लेकर शाही स्नान के लिए चूड़धार यात्रा के लिए रवाना हुए चोकर गांव के 100 से ज्यादा लोग 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  03-09-2023
चोकर गांव के सेंकड़ों लोग आज रविवार अपने भाट देवता को शाही स्नान के लिए धार्मिक स्थल चूड़धार के लिए रवाना हुए। चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के प्रति लोगो की आस्था इतनी ज्यादा है कि लोग करीब 15 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता पैदल चलकर हर साल चूड़धार पहुंचते है। 
गांव के हर घर से परिवार सहित अधिक से अधिक लोग चूड़धार पहुंचे ताकि शिरगुल महाराज के मन्दिर में अपने देवता भाट देवता का पूजन करवा कर गांव के लिए देवता का आशिर्वाद प्राप्त हो सके।
उसी परम्परा निभाते हुए क्षेत्र के लोग एक साथ यात्रा करके शिरगुल महाराज के चरणों में पहुंचकर इस भव्य यात्रा को मंगलमय बनाते है। आज  पूरी रात शिरगुल महराज का जागरण करेंगे जिसमे रात भर भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow