धार्मिक-पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए पीएम मोदी ने 11 राज्यों को दी 9 वंदे भारत की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 11 राज्यों को 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। ये ट्रेनें धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अब रेल कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है और लोगों को ट्रेनों में नई सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश के रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए

Sep 24, 2023 - 19:55
 0  27
धार्मिक-पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए पीएम मोदी ने 11 राज्यों को दी 9 वंदे भारत की सौगात

यंगवार्ता न्यूज़ - नई दिल्ली  24-09-2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 11 राज्यों को 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। ये ट्रेनें धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अब रेल कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है और लोगों को ट्रेनों में नई सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश के रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। स्टेशनों की पुरानी व्यवस्था को बदलकर इनका भविष्य की जरूरतों के अनुसार इनका नवनिर्माण किया जा रहा है। देशभर में रेलवे स्टेशन अब साफ-सुथरे भी हैं। 
पीएम ने यह भी कहा, पहले की सरकारों में रेल मंत्री बनने की होड़ होती थी और तब कहा जाता था कि जो रेल मंत्री जिस राज्य से होता था, केवल उसी राज्य में ज्यादा नई ट्रेनें चलेंगी। मोदी ने कहा कि अब वो जमाना बीत गया और अब सिर्फ घोषणाएं ही नहीं होती, नई ट्रेनें ट्रैक पर चलती भी हैं। जिन 11 राज्यों से 9 नई वंदे भारत गुजरेंगी उनमें, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड व गुजरात शामिल हैं। इन ट्रेनों के रूट, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत (राजस्थान), हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत (तेलंगाना और कर्नाटक), पटना-हावड़ा वंदे भारत (बिहार और पश्चिम बंगाल), राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत (ओडिशा), जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत (गुजरात), रांची-हावड़ा वंदे भारत
 (झारखंड और पश्चिम बंगाल), तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस (तमिलनाडु), विजयवाड़ा-रेनिगुंटा-चेन्नई वंदे भारत (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु) और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस (केरल) हैं। नौ नई वंदे भारत ट्रेनें अपने मार्गों पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेनें हैं और यात्रियों का काफी समय बचाने वाली हैं। बता दें वंदे भारत ट्रेनें कवच तकनीक सहित विश्व स्तरीय और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस होंगी। ये ट्रेनें तकनीकी रूप से आधुनिक, तेज और आरामदायक होंगी। आम लोगों के साथ ये ट्रेन कामगारों, व्यापारियों और छात्रों के लिए भी काफी सुविधाजनक होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow