नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने पर केंद्र का जताया आभार 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हा टी  को जनजातीय दर्जा दिलाने में भाजपा का पूर्णत योगदान है लेकिन अब श्रेय लेने के लिए कांग्रेस नेता आगे आ रहे हैं, हाटी के मुद्दे पर श्रेय लेने वाले नेताओं को "लज्जा" आनी चाहिए

Jan 2, 2024 - 19:20
 0  10
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने पर केंद्र का जताया आभार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-01-2024

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हा टी  को जनजातीय दर्जा दिलाने में भाजपा का पूर्णत योगदान है लेकिन अब श्रेय लेने के लिए कांग्रेस नेता आगे आ रहे हैं, हाटी के मुद्दे पर श्रेय लेने वाले नेताओं को "लज्जा" आनी चाहिए। 

मिनिस्टर विदाआउट पोर्ट फोलियो पर बोले जय राम, हिमाचल में यह विचित्र स्थिति देखी गई है, एक साल लगा दिया कैबिनेट विस्तार में हिमाचल की राजनीति के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। कैबिनेट विस्तार के एक महीने के बाद भी पोर्टफोलियो अभी तक मंत्रियों को नहीं दिए गए हैं। 

हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ बस-ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, पर बोले नेता प्रतिपक्ष कहा केंद्र सरकार अपने स्तर पर समीक्षा कर रहा है। जल्द इस पर निर्णय होगा उप मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा रहे बयानों पर नेता प्रतिपक्ष का पलटवार नेता प्रतिपक्ष का पलटवार कहा अपनी ही सरकार में मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री से बन गए "चुप मुख्यमंत्री" बन गए हैं। 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को अपनी हालत देखकर खुद समझ जाना चाहिए, जहां पहले हर बात पर बोलते थे जहां बोलने की जरूरत नहीं थी वहां भी बोलते थे, अब अपनी ही सरकार में चुप हो गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow