नेहरूकुण्ड में हिमस्खलन में दबी पांच गाड़ियां, कोई जानी नुकसान नहीं

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के बीच पर्यटन नगरी मनाली में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर नेहरु कुंड में भारी हिमस्खलन होने से पांच गाडिय़ां दब गई

Mar 2, 2024 - 13:51
 0  72
नेहरूकुण्ड में हिमस्खलन में दबी पांच गाड़ियां, कोई जानी नुकसान नहीं

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    02-03-2024

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के बीच पर्यटन नगरी मनाली में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर नेहरु कुंड में भारी हिमस्खलन होने से पांच गाडिय़ां दब गई हैं। 

अभी तक जानी नुकसान की सूचना नहीं है। सडक़ किनारे गाडिय़ां पार्क की थीं, कि अचानक पहाड़ी में हिमस्खलन हो गया। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों की मदद से गाडिय़ों को निकाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow