पत्नी के हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि दुनिया को अलविदा कह चल वसा फौजी पति 

पंचरुखी समीपवर्ती गांव त्रेहल के रहने वाले भारतीय सेना के जवान राजीव कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई। पंचायत प्रधान प्यार चंद चौधरी ने बताया कि 3 डोगरा में नायक के पद पर तैनात राजीव कुमार सिक्किम में सेवाएं दे रहे थे और कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। 

Jul 21, 2024 - 17:45
 0  74
पत्नी के हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि दुनिया को अलविदा कह चल वसा फौजी पति 
यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  21-07-2024
पंचरुखी समीपवर्ती गांव त्रेहल के रहने वाले भारतीय सेना के जवान राजीव कुमार की बीमारी के कारण मौत हो गई। पंचायत प्रधान प्यार चंद चौधरी ने बताया कि 3 डोगरा में नायक के पद पर तैनात राजीव कुमार सिक्किम में सेवाएं दे रहे थे और कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। 
राजीव कुमार का कोलकाता में 2 महीने तक उपचार चला और उसके बाद 15 दिनों तक सिक्किम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव कुमार अपने पीछे माता-पिता, एक बड़ा भाई जो दिव्यांग है, एक बहन और पत्नी को छोड़ गए हैं। सबसे दुखद बात यह है कि राजीव कुमार की पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था। 
पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी और उनकी पत्नी अभी 5 महीने की गर्भवती हैं। राजीव कुमार का पार्थिव शरीर कल सुबह सोमवार को उनके गांव त्रेहल पहुंचेगा। राजीव कुमार की मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow