पनोग स्कूल के छात्रों को दी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी

जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा शिलाई खंड के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग में नशे से बचाव, पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक  विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने  बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यप्रणाली के बारे मे बताया

Sep 22, 2023 - 18:14
 0  11
पनोग स्कूल के छात्रों को दी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  22-09-2023
जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर द्वारा शिलाई खंड के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पनोग में नशे से बचाव, पोक्सो एक्ट तथा बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक  विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने  बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यप्रणाली के बारे मे बताया। 
उन्होंने बच्चों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक ( लिंग चयन प्रतिषेध ) अधिनियम , 1994, पोक्सो अधिनियम ( संशोधित 2019 ) तथा किशोर न्याय ( संशोधित 2021 ) अधिनियम,बाल श्रम निषेध अधिनियम , शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे भी जानकारी दी। 
जिला मिशन कॉर्डिनेटर कृतिका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे मे जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट सोनम परमार ने बच्चों को वो दिन योजना के बारे मे जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुरेश सिंगटा ने जिला बाल सरंक्षण विभाग द्वारा बच्चों को दी गयी। प्रधानाचार्य ने जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर का इस शिविर का आयोजन के लिए धन्यवाद किया। 
इस शिविर मे जिला मिशन कॉर्डिनेटर कृतिका , जेंडर स्पेशलिस्ट सोनम परमार , आयुष विभाग से डॉ. राजेश ठाकुर , बाल विकास परियोजना शिलाई से पर्यवेक्षक कांता देवी , आंगनवाडी वर्कर , हेल्पर , प्रधानाचार्य सुरेश सिंगटा अन्य अध्यापक गण सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow