पर्यटन कारोबार ने पकड़ी गति, बर्फ देखने के लिए रोजाना पर्यटकों की उमड़ रही भारी भीड़

पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली है। मनाली से दिन के समय पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। सिस्सू में बर्फ देखने के लिए रोजाना भारी भीड़ उमड़ने लगी

Dec 22, 2023 - 14:12
 0  10
पर्यटन कारोबार ने पकड़ी गति, बर्फ देखने के लिए रोजाना पर्यटकों की उमड़ रही भारी भीड़

यंगवार्ता न्यूज़ - मनाली     22-12-2023

पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार ने गति पकड़ ली है। मनाली से दिन के समय पर्यटक लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। सिस्सू में बर्फ देखने के लिए रोजाना भारी भीड़ उमड़ने लगी है। पिछले तीन दिन में 8,000 से अधिक पर्यटक वाहन अटल टनल पार कर लाहौल घाटी की ओर गए। 

शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैलानी अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल पहुंचे। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ में खूब अठखेलियां कीं। मंगलवार को 3,000, बुधवार को 2,500 पर्यटक वाहन अटल टनल पार कर लाहौल की ओर गए। गुरुवार को भी 3,000 से अधिक पर्यटक वाहनों ने लाहौल का रुख किया। 

क्रिसमस नजदीक आते देख पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है।लाहौल घाटी के 12 किमी क्षेत्र में पर्यटकों का मेला लग गया है। सिस्सू, नॉर्थ पोर्टल, कुठ बिहाल और कोकसर में चारों तरफ बिछी बर्फ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यटकों ने बर्फ में खूब अठखेलियां कीं। 

दूसरी ओर सोलंगनाला में बर्फ न होने से वीरानगी छाई हुई है। उझी घाटी के कारोबारियों को हिमपात का इंतजार है। पिछले साल दिसंबर में दो बार हिमपात हुआ था। मनाली के पर्यटन कारोबारी बुद्धि प्रकाश, मेहर चंद ने बताया कि क्रिसमस नजदीक आते ही पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है।

लाहौल घाटी के 12 किमी क्षेत्र में पर्यटकों का मेला लग गया है। सिस्सू, नॉर्थ पोर्टल, कुठ बिहाल और कोकसर में चारों तरफ बिछी बर्फ सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यटकों ने बर्फ में खूब अठखेलियां कीं। 

दूसरी ओर सोलंगनाला में बर्फ न होने से वीरानगी छाई हुई है। उझी घाटी के कारोबारियों को हिमपात का इंतजार है। पिछले साल दिसंबर में दो बार हिमपात हुआ था। मनाली के पर्यटन कारोबारी बुद्धि प्रकाश, मेहर चंद ने बताया कि क्रिसमस नजदीक आते ही पर्यटन कारोबार गति पकड़ने लगा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow