पर्यावरण दिवस विशेष : संगड़ाह के डूंगी स्कूल में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख

राजकीय उच्च विद्यालय डूंगी ने पीपल इको क्लब के सौजन्य से 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन

Jun 7, 2024 - 12:55
 0  9
पर्यावरण दिवस विशेष : संगड़ाह के डूंगी स्कूल में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की जगाई अलख

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    07-06-2024

राजकीय उच्च विद्यालय डूंगी ने पीपल इको क्लब के सौजन्य से 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

यह रैली स्कूल से लेकर गांव तक निकाली गई, जिससे ग्रामीणों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी।इसके अलावा, विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। 

इस पौधारोपण अभियान का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराना था। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी विक्रम सिंह पंवार, इको क्लब प्रभारी कल्पना पुंडीर और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की एक विशेष बात यह है कि 5 जून से विद्यालय में समर कैम्प का भी आयोजन किया गया। यह समर कैम्प  12 जून 2024 तक चलेगा और इसमें छात्रों को विभिन्न रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना है। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow