पहाड़ी गायक दिनेश शर्मा का "फॉल्क मैशअप वॉल्यूम गीत जल्द होगा रिलीज  

डिजिटल युग में पहाड़ी गायक लगातार आगे बढ़ रहे है। हर दिन एक के बाद नये गीत रिलीज हो रहे है। इसी कड़ी में बहुत जल्दी आप लोगों के बीच फोक मैशअप वॉल्यूम एक नए अंदाज.....

Jul 26, 2023 - 13:35
 0  25
पहाड़ी गायक दिनेश शर्मा का "फॉल्क मैशअप वॉल्यूम गीत जल्द होगा रिलीज  

बबीता शर्मा - नाहन    26-07-2023

डिजिटल युग में पहाड़ी गायक लगातार आगे बढ़ रहे है। हर दिन एक के बाद नये गीत रिलीज हो रहे है। इसी कड़ी में बहुत जल्दी आप लोगों के बीच फोक मैशअप वॉल्यूम एक नए अंदाज में पहाड़ी व फिल्मी गीतों का एक शब्द आप सभी को जरूर पसंद आएगा। 

इस वीडियो एल्बम में स्वर दिनेश शर्मा संगीत अंकित शर्मा इस वीडियो को शूट व एडिट सीनू पहाड़ी ने किया है। इस वीडियो एल्बम में हिमाचल प्रदेश के बहुत सारे जिलों के गीत व कुछ हिंदी गीत को मैशअप करके नए अंदाज में निकालने का प्रयास किया गया है। 

दिनेश शर्मा अभी तक 100 से भी अधिक गीत  हिमाचल प्रदेश को दें चुके है। जिसमें "कर लेनी कर लेनी पहाड़ा री सैर" " मुखे खत लिख दे"  "भीगी भीगी रातों में " इस तरह के 8 गीत और भी है जिन्हें दिनेश शर्मा ने अपनी मधुर आवाज से पिरोया है। 

आज गायक मुकेश शर्मा और गायिका ममता आर्या का नया गीत जोड़ीदार रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गीत की लोगों ने जमकर तारीफ की। इससे पहले भी गायक मुकेश शर्मा कई सुपरहिट गीतों में अपनी आवाज दे चुके है। यह गीत एमएस प्रोडक्शन यूट्यूब चेनल पर रिलीज हुआ है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow