पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बंद 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान शिल्ला स्कूल के भवन पर गिर गई। इससे स्कूल भवन को काफी नुकसान

Dec 11, 2023 - 13:19
 0  38
पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही बंद 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई     11-12-2023

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक बड़ी चट्टान शिल्ला स्कूल के भवन पर गिर गई। इससे स्कूल भवन को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय स्कूल बंद था। वहीं, भूस्खलन के बाद हाईवे ठप हो गया है। 

सैकड़ों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मार्ग की बहाली का कार्य जारी है। स्कूल की दीवार, खंभे टूट चुके हैं। इसमें सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी की लापरवाही सामने आई है। 

स्कूल के अध्यापक राजेंद्र ने बताया कि कंपनी को पहले ही बता दिया गया था कि इस जगह पर पहाड़ी से पत्थर कभी भी गिर सकते हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अनदेखी की गई। सडीएम कफोट भी क्षतिग्रस्त स्कूल का निरीक्षण करने गए। भूस्खलन सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow