पांवटा साहिब : यमुना नदी में डूबा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी....

पांवटा साहिब में छठ पूजा दौरान एक युवक यमुना नदी की गहरी सतह में समा गया। जानकारी अनुसार सुबह छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। जिसका अभी तक कोई भी सुराग नहीं

Nov 20, 2023 - 13:53
 0  56
पांवटा साहिब : यमुना नदी में डूबा युवक, सर्च ऑपरेशन जारी....

तनु शर्मा - पांवटा साहिब     20-11-2023
 
पांवटा साहिब में छठ पूजा दौरान एक युवक यमुना नदी की गहरी सतह में समा गया। जानकारी अनुसार सुबह छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। जिसका अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग सका हैं। लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बता दे की पांवटा साहिब के यमुना स्थान घाट पर  5 बजे नहाते समय अचानक यह हादसा पेश आया। जिसके बाद परिजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस टीम गोताखोरो की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

पांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला हैं।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्थित जियोन लाइफ साइंस फार्मा में काम करता था। युवक बिहारी मूल का है। फिलहाल, पांवटा पुलिस मौके पर है और गोताखोरों की टीम युवक को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow