पावंटा साहिब में छठ पर्व की धूम, पूर्वांचलवासियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत......

पांवटा साहिब में छठ पर्व पर शहर की यमुना नदी  पर श्रद्धांलुओं का मेला लग रहा है। जहां पर पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। बता दे की पावंटा साहिब एक ओधोगिक क्षेत्र है

Nov 20, 2023 - 13:57
 0  21
पावंटा साहिब में छठ पर्व की धूम, पूर्वांचलवासियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत......

अंकिता नेगी - पावंटा साहिब    20-11-2023

पांवटा साहिब में छठ पर्व पर शहर की यमुना नदी  पर श्रद्धांलुओं का मेला लग रहा है। जहां पर पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। बता दे की पावंटा साहिब एक ओधोगिक क्षेत्र है। जहाँ बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड कई जगहों से लोग काम करने आते है।

बिहार के लोगों ने यमुना नदी में खड़े होकर श्रद्धाभाव से सूर्य उपासना की और माँ छठी की पूजा कर व्रत खोला। इस दौरान भक्तों का जमवाड़ा लगा रहा। साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई।

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किया, पांवटा शहर  में छठ पर्व को लेकर पूर्वांचलवासियों में भारी उत्साह रहा। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाया।

पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा और पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बाता पुल पर बानी बाता नदी पर भी   छठ पूजा की गई।

इस मौके पर बिहार निवासी दीपक ने बताया की छठ पूजा के  दौरान घाट पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे है। जिसके कारण यमुना घाट में जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया की यह निर्जला व्रत आज खुल जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow