पावंटा साहिब के कोटडी व्यास स्कूल के आर्यन का अंडर-14 बॉयज हैंडबॉल के लिया चयन 

पावंटा साहिब के अंतर्गत शहीद कमलकान्त मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास का छात्र आर्यन दिल्ली में होने जा रही U-14 बॉयज राष्ट्रीय हैंडबॉल मे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा

Dec 9, 2023 - 19:35
 0  11
पावंटा साहिब के कोटडी व्यास स्कूल के आर्यन का अंडर-14 बॉयज हैंडबॉल के लिया चयन 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    09-12-2023

पावंटा साहिब के अंतर्गत शहीद कमलकान्त मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास का छात्र आर्यन दिल्ली में होने जा रही U-14 बॉयज राष्ट्रीय हैंडबॉल मे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। पिछले महीने सम्पन हुई। हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा में राजस्तरीय प्रतियोगिता मे सिरमौर टीम की तरफ खेलते हुए अच्छे प्रदशन के बलबूते राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सेलेक्ट हुआ। जिससे पांवटा साहिब दून व कोटडी व्यास क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 

यह छात्र 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी खेल की प्रतिभा दिखाएगा। इसका राष्ट्रीय स्तर  कोचिंग कैंप हमीरपुर के मंजेली मे 7.12.23 से 14.12.23. तक चल रहा है। उसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 15.12.23. को हिमाचल टीम दिल्ली हेतु रवाना होंगी। 

इस उपलब्धी पर स्कूल प्रिंसिपल अजय शर्मा व समस्त स्टॉफ व स्कूल विद्यार्थीयों मे ख़ुशी का माहौल है। पिछले वर्ष भी ये छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। इस वर्ष भी अच्छे प्रदर्शन से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सेलेक्ट हुआ। 

स्कूल प्रिंसिपल अजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी छात्र आर्यन व उनके पैरेंट्स को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रिंसिपल अजय शर्मा ने बताया कि शहीद कमल कांत मेमोरियल स्कूल  शिक्षा व अन्य गतिविधियों के साथ- 2 विशेषकर खेल के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन विशेष उपलब्धियां अर्जित करता जा रहा है। 

इस उपलब्धि पर पंचायत प्रधान  सुरेश कुमार व उप प्रधान अनिल कुमार, बीडीसी सदस्य  शशि बाला एवं  एसएमसी अध्यक्ष  मान सिंह ने स्कूल प्रिंसिपल अजय शर्मा  जिनके नेतृत्व मे ये उपलब्धिया अर्जित हो रही है, को विशेष बधाई दी व सभी स्टॉफ मेंबर्स व पेरेंट्स को विशेष बधाई दी है।

एसएमसी सदस्यों ने शिक्षाविद प्रभात कुमार, रिटायर सुबेदार राजेश व लेखराज, करण, ओमप्रकाश, दौलत कुमार लाल चंद सुखविंदर व मुलख राज व स्कूल स्टॉफ सदस्यों रघुवीर सिंह तोमर,रचना धवन, राजेश कुमार, चतर सिंह, मोहन सिंह, अमरीक सिंह,राकेश कुमार, ओम प्रकाश, ज्योति कुमारी, बस्ती राम सिंगटा,  सोमनाथ एवं प्राइमरी विद्यालय के मुख्य शिक्षक अदिश अहमद एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow