पुलिस ने नशा माफिया पर कसा शिकंजा,दबिश देकर 5 किलो 719 ग्राम चरस की बरामद  

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पार्वती घाटी में नशा माफिया पर पुलिस ने दबिश देकर 5 किलो 719 ग्राम चरस पकड़ी

Oct 12, 2023 - 13:35
 0  24
पुलिस ने नशा माफिया पर कसा शिकंजा,दबिश देकर 5 किलो 719 ग्राम चरस की बरामद  

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     12-10-2023

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पार्वती घाटी में नशा माफिया पर पुलिस ने दबिश देकर 5 किलो 719 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस की छह टीमों ने अलग-अलग जगहों पर जाकर 2.86 लाख भांग के पौधों के साथ 110 किलोग्राम भांग का बीज भी बरामद किया है।

इसमें पुलिस ने 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी पार्वती घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भांग की मलाई का काम कर रहे थे। गौर रहे कि आपदा के चलते इस बार पुलिस ने देरी से चरस माफिया के ठिकानों पर दबिश दी। आधी रात पुलिस की दबिश से भांग मलाई करने वालों में हड़कंप मच गया। 

पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस के निशाने पर अभी और भांग मलाई के ठिकाने हैं। पार्वती घाटी के राजक थाच, ग्राहण, चोहज, गोहर, ब्रह्मागंगा की पहाड़ियों में पौने छह किलो चरस, 2.86 लाख भांग के पौधे नष्ट किए हैं। नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow