पुस्तकालय में बैठने का समय को‌ बढ़ाने के‌‌ लिए एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान : आशीष शर्मा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई का कहना है कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय में बैठने के समय को बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इकाई उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने पहले भी इस मांग को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था कि पुस्तकालय में बैठने का समय सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक किया जाए

Jan 11, 2024 - 16:18
 0  12
पुस्तकालय में बैठने का समय को‌ बढ़ाने के‌‌ लिए एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान : आशीष शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  11-01-2024
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई का कहना है कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय में बैठने के समय को बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इकाई उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने पहले भी इस मांग को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था कि पुस्तकालय में बैठने का समय सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक किया जाए । लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस मांग को काफी समय से अनसुना कर रहा है। 
एक तरफ विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय में बैठ कर पढ़ाई करना चाहता है , वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन पुस्तकालय में बैठने के समय को कम करके विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। आज‌ इसी मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय के गेट के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ भाग लिया। उन्होंने बताया कि इसी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय में हीटरों की उचित व्यवस्था की मांग भी की है। 
सर्दियों में विद्यार्थी पुस्तकालय में बैठ कर पढ़ाई तो कर रहा है, लेकिन ठंड में । इसके लिए हीटरों की उचित व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द करें , क्योंकि विद्यार्थी पुस्तकालय में बैठने के कम समय को लेकर बहुत परेशान है व ठंड में हीटरों के अभाव के चलते पुस्तकालय में पढ़ना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द पुस्तकालय में बैठने के समय को नहीं बढ़ाया तो विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow