पैतृक गांव पहुंची शहीद पवन कुमार की पार्थिव देह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के जवान सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल बलिदान हो गए। रविवार को उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची

May 11, 2025 - 16:01
 0  72
पैतृक गांव पहुंची शहीद पवन कुमार की पार्थिव देह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा   11-05-2025 

प्रदेश के जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के जवान सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल बलिदान हो गए। रविवार को उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में जिला कांगड़ा के शाहपुर उपमंडल के जवान सूबेदार मेजर पवन कुमार जरियाल बलिदान हो गए। 

सिहोलपुरी के रहने वाले 48 वर्षीय पवन कुमार जरियाल 25 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे पाकिस्तानी गोलीबारी में देश के लिए बलिदान हो गए। वहीं, रविवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

शहादत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववासी और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शोक-संवेदना प्रकट करने के लिए बलिदानी के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलिदानी के पिता सेवानिवृत्त हवलदार गरज सिंह से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि प्रदेश सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

पवन के बलिदानी की सूचना मिलने के बाद शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, एसडीएम शाहपुर करतार चंद और अन्य पुलिस अधिकारियों ने बलिदानी के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रशासन की ओर से एसडीएम शाहपुर करतार चंद बलिदानी के घर पहुंचे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow