प्रदर्शनी के जरिए भारत सरकार के 9 वर्षों के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश 

प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को एकीकृत संचार व आउटरीच कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी के जरिए भारत सरकार के 9 वर्षों के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश

Nov 8, 2023 - 14:16
 0  8
प्रदर्शनी के जरिए भारत सरकार के 9 वर्षों के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-11-2023

प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को एकीकृत संचार व आउटरीच कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी के जरिए भारत सरकार के 9 वर्षों के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से किया गया हैं। प्रदर्शनी के दूसरे दिन  सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश हर क्षेत्र में विकास की राह पर आगे बढ़ा है। 

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 9 वर्षो के कार्यालय में विभिन्न विकास योजनाएं चलाई। जिससे आज देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां कोरोना काल जैसे समय में न सिर्फ देश को उभारा बल्कि कोरोना वैक्सीन बनाई और विश्व के 100 देशों तक पहुंचाई। निर्माण व उत्पादन के क्षेत्र में देश आज न सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा कर रहा है अपितु निर्यात भी बढ़ा है। 

देश मे चलाई जा रही कल्याण योजनाओं से देश के लाखों लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं के कारण ही देश में आज साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow