प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं बीती रात राज्य के कई भागों में बारिश दर्ज

Jul 20, 2024 - 17:39
 0  31
प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-07-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज से पांच दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं बीती रात राज्य के कई भागों में बारिश दर्ज की गई। नाहन में 60.4, बिलासपुर 8.4, कसौली 3.0, पांवटा साहिब 1.4 व सलापड़ में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 20, 21 व 24 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 22 व 23 जुलाई के लिए कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में 26 जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में आज सुबह से हल्की धूप खिलने के साथ धुंध छाई हुई है। 

मौसम विभाग की ओर से कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जुलाई को राज्य के अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow