जुन्गा के प्राचीन एवं मूल मंदिर बनोग ठूंड में पारंपरिक देवपूजा के साथ शांत महायज्ञ कुरूढ़ स्थापना आरंभ 

देवता जुन्गा के प्राचीन एवं मूल मंदिर बनोग ठूंड में शुक्रवार को शांत महायज्ञ कुरूढ़ स्थापना और पारंपरिक देवपूजा के साथ आरंभ हो गया

Mar 2, 2024 - 11:47
Mar 2, 2024 - 11:49
 0  22
जुन्गा के प्राचीन एवं मूल मंदिर बनोग ठूंड में पारंपरिक देवपूजा के साथ शांत महायज्ञ कुरूढ़ स्थापना आरंभ 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-03-2024

देवता जुन्गा के प्राचीन एवं मूल मंदिर बनोग ठूंड में शुक्रवार को शांत महायज्ञ कुरूढ़ स्थापना और पारंपरिक देवपूजा के साथ आरंभ हो गया है।

मंदिर समिति के भंडारी इंद्र सिंह ठाकुर और कारदार रंजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि करीब दो शताब्दी पुराने इस देव जुन्गा मंदिर बनोग का जीर्णोद्धार किया गया हैं। 

इस नवनिर्मित मंदिर की शुद्धि और देवता के पुर्नस्थापन के लिए परंपरा के अनुसार शांत महायज्ञ का आयोजन किया गया। कारदार इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बीते रोज देवता जुन्गा के सभी कल्याणो ने सतलाई वन में जाकर कुरूड़ को तैयार किया। जिसे मंदिर के शिखर पर शुभ मुहूर्त और देव पूजा के साथ रखा गया है।

महायज्ञ में देवता घनेणा जुन्गा, देवता धनचंद ठूंड के अतिरिक्त तत्कालीन क्योंथल रियासत के चौथे ईष्ट एवं राजा खुश विक्रम सिंह सेन, राजमाता विजय ज्योति सेन सहित 24 देवठियों के कारदार सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। 

महाशांत यज्ञ को यहां के लोगों का प्रमुख हिस्सा और आकर्षण का केंद्र माना जाता है। उन्होंने बताया कि दो मार्च अर्थात शनिवार को देव जुन्गा का भंडारा किया जाएगा। इस मौके पर लोगों के देव संबधी व्यक्तिगत और सामूहिक कार्य भी निपटाए जाएंगे। इस शांत महायज्ञ में समूचे क्षेत्र के हजारों लोग अपनी हाजिरी भरेगें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow