प्रदेश के राशन डिपुओं में अब साबुन और हेयर आयल जैसे अन्य उत्पाद सस्ती दरों पर होगा उपलब्ध

हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार इस तरह के उत्पादों के लिए दो बड़ी कंपनियों के साथ अनुबंध

Jan 28, 2024 - 11:25
 0  4
प्रदेश के राशन डिपुओं में अब साबुन और हेयर आयल जैसे अन्य उत्पाद सस्ती दरों पर होगा उपलब्ध

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    28-01-2024

हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से हेयर आयल और नहाने वाला साबुन सस्ती दरों पर मिलना शुरू हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने पहली बार इस तरह के उत्पादों के लिए दो बड़ी कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। 

प्रदेश के सिविल सप्लाई के सभी 120 गोदामों में मांग के अनुसार डिपुओं में तेल और साबुन की सप्लाई करना शुरू कर दी गई है। यह लाभ प्रदेश के करीब 17 लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। उपभोक्ताओं को बाजारों से सस्ती दरों पर तेल और साबुन मिलने से घर में हर महीने होने वाला कुछ खर्च कम होगा। 

अनुबंध के अनुसार गोदरेज कंपनी के पांच साबुन उत्पाद और बालों को डाई करने वाली मेहंदी भी इसमें शामिल की गई है। बजाज कंपनी के सात उत्पाद डिपुओं में भेजे जा रहे हैं। इनमें बादाम, एलोवेरा, ब्राह्मी, नारियल, सरसों और आंवला हेयर आयल शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow