प्रदेश के होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ हिमाचली धाम का भी मिलेगा स्वाद 

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ हिमाचली धाम का स्वाद भी मिलेगा। सैलानियों को लुभाने कवायद के चलते हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने यह ऐलान किया

Mar 11, 2024 - 11:23
 0  34
प्रदेश के होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ हिमाचली धाम का भी मिलेगा स्वाद 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-03-2024

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में सैलानियों को 40 फीसदी छूट के साथ हिमाचली धाम का स्वाद भी मिलेगा। सैलानियों को लुभाने कवायद के चलते हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने यह ऐलान किया है। 

पर्यटन निगम को उम्मीद है कि छूट का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख करेंगे। निगम के सभी होटलों और रेस्टोंरेंट में सैलानियों को हिमाचल के परंपरागत व्यंजन परोसने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डाॅ. राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल के प्रति सैलानियों को आकर्षित करने के लिए सभी होटलों में 40 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है। साथ ही होटलों में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

बाहरी राज्यों और विदेशों से आने वाले सैलानी हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को भी नजदीक से जान सकें। इसके लिए पर्यटन निगम के होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली धाम भी उपलब्ध करवाई जाएगी और पर्यटक पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद का लुत्फ उठा सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow