प्रदेश में आई आपदा को अधिकारियों और कर्मचारियों ने चुनौती की तरह लड़ी लड़ाई : सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा से एक चुनौती की तरह लड़ाई को लड़ा

Jan 1, 2024 - 19:39
 0  9
प्रदेश में आई आपदा को अधिकारियों और कर्मचारियों ने चुनौती की तरह लड़ी लड़ाई : सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    01-01-2024

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा से एक चुनौती की तरह लड़ाई को लड़ा है। इस आपदा का प्रदेशवासियों ने सामना किया और अब तंगी के बावजूद इसे बाहर निकल रहे हैं। 

मुख्यमंत्री सोमवार को कुल्लू के बंदरोल में सब्जी मंडी के उद्घाटन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है। बावजूद सरकार ने आपदा प्रभावितों की मदद की। कानून बदलकर प्रभावितों को सात लाख रुपये का मुआवजा किया। जबकि आंशिक नुकसान का मुआवजा भी एक लाख तक बढ़ाया गया। 

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान वह स्वयं तीन दिनों तक रहे और यहां फंसे सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया। अब पर्यटक पहुंचने लगा है। जाम को लेकर कुछ निगेटिव खबरें फैलाई हैं। अटल टनल के आसपास कुछ जाम रहा, लेकिन शिमला, मनाली व धर्मशाला में किसी तरह का जाम नहीं था। सरकार ने पर्यटकों को विश्वास जीता है और अब आपदा के बाद पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंच रहा है। 

इसे साबित होता है कि सरकार ने अपनी दूरदर्शिता के साथ काम किया है। कहा कि 2027 तक प्रदेश की आर्थिकी पटरी पर आए और अगले दस साल में हिमाचल देश का अमीर राज्य बनेगा। प्रदेश के दिव्यांग बच्चों के लिए एक काॅलेज भी खोला जा रहा है। सोलर पावर प्रोजेक्ट शुरू कर गांव को आर्थिक तौर पर मजबूत किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow