प्रदेश में फिर बरसेंगे मेघ,14 से 16 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना

Sep 11, 2023 - 15:17
 0  18
प्रदेश में फिर बरसेंगे मेघ,14 से 16 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना

यंगवार्ता नई - शिमला     11-09-2023

प्रदेशवासियों को अभी मानसून की बारिश से अभी निजात मिलने की संभावना नही है। प्रदेश में कुक दिनों से जहां चटकदार धूप खिली रही वही एक बार फिर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14से16 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

इस दौरान कुछ जिलों में अधिक वर्षा भी हो सकती है।जिससे तापमान में भी इसका असर देखा जा सकता है।राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि अभी 11 से 13 सितंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा कुछ जिलों में इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि 14सितंबर से एक बार फिर वर्षा का क्रम शुरू होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में ज्यादा वर्षा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि 14 से 16 सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। जिससे तापमान में भी इसका असर पड़ सकता है। दिन के तापमान में वर्षा के क्रम के कारण कुछ गिरावट आ सकती है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow