प्रदेश में वीकेंड पर छुट्टियों के चलते पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की संभावना 

प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद इस हफ्ते वीकेंड पर छुट्टियों के चलते पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। सितंबर माह के दूसरे वीकेंड के लिए होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू

Sep 4, 2023 - 13:18
 0  6
प्रदेश में वीकेंड पर छुट्टियों के चलते पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      04-09-2023

प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद इस हफ्ते वीकेंड पर छुट्टियों के चलते पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। सितंबर माह के दूसरे वीकेंड के लिए होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एक हफ्ते पहले ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 20 से 30 फीसदी कमरे बुक हो गए हैं। 

जी-20 सम्म्मेलन चलते इस हफ्ते 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली बंद रहने के कारण भी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।शिमला, नारकंडा, कसौली, चायल, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सैलानियों ने वीकेंड के लिए कमरों की बुकिंग शुरू कर दी है। 

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश का क्रम टूट गया है। सड़कें बहाल हो रही हैं। अगले हफ्ते लांग वीकेंड के चलते सैलानियों की इंक्वायरी शुरू हो गई है। टूरिस्ट कमरों की एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं। 

शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा का कहना है कि वीकेंड के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है। दिल्ली में जी-20 समिट के चलते शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। 

फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि सितंबर के दूसरे हफ्ते से प्रदेश में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम खराब होने के कारण लंबे समय से पर्यटक हिमाचल की वादियों का रुख नहीं कर पा रहे थे, लांग वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी।

सितंबर के पहले वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 35 से 40 फीसदी तक कमरे बुक रहे। शिमला में 25 से 30, चायल में 35, कसौली में 40 से 50 फीसदी कमरे बुक रहे। किन्नौर के और लाहौल-स्पीति में भी कमरों की बुकिंग में इजाफा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow