प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए हिमाचल को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस तीन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 254 सड़कों का निर्माण कार्य

Aug 17, 2023 - 19:09
 0  45
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए हिमाचल को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत : डा. बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-08-2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस तीन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 2643.01 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 254 सड़कों का निर्माण कार्य होगा। 
उन्होंने कहा कि सड़क हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा है और इसको बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी है। बिंदल ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस अवसर पर धन्यवाद किया है। 
बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हिमाचल प्रदेश के विकास एवं इस संकट की घड़ी में मदद राशि की दृष्टि से किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow