बरसात से पहले शहर में नालों में सफाई का महाअभियान शुरू, मेयर ने खुद संभाला  मोर्चा

शिमला शहर में बरसात से पहले  नगर निगम के नालों की सफाई का महा अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को कृष्ण नगर के नालों की सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ महापौर सुरेंद्र चौहान ने मोर्चा संभाला

Jun 11, 2024 - 16:07
 0  6
बरसात से पहले शहर में नालों में सफाई का महाअभियान शुरू, मेयर ने खुद संभाला  मोर्चा

मेयर डिप्टी मेयर ने सफाई कर्मियों को अपना 50 फीसदी मान देह देने का किया एलान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-06-2024

शिमला शहर में बरसात से पहले  नगर निगम के नालों की सफाई का महा अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को कृष्ण नगर के नालों की सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मियों के साथ महापौर सुरेंद्र चौहान ने मोर्चा संभाला। शहर के सभी नालों को एक माह के भीतर साफ करने का लक्ष्य रखा गया है। 

वही सफाई कर्मियों को नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान व डिप्टी मेयर उमा कौशल इस माह का 50 फीसदी मानदेय सफाई कर्मचारियों को देने का एलान किया हैं। शहर में नालों की सफाई कर रहे कर्मचारियों को ही मानदेय दिया जाएगा। नगर निगम मेयर का मानना है कि सफाई कर्मचारी नालों में जाकर गंदगी को साफ कर रहे हैं।

यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने अन्य लोगों से भी स्वेच्छा से सफाई कर्मचारियों को मानदेय देने की अपील की है। दरअसल शहर में इन दिनों नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को लिफ्ट से लेकर कृष्णानगर तक नाले की सफाई की गई। यहां लोगों द्वारा काफी संख्या में पानी की बोतलें फेंकी गई थी। 

नगर निगम के कर्मचारी हाथों में गल्बज़ औऱ मुंह पर मास्क लगाकर सफाई करते नज़र आए। इसके साथ ही एख सफाई कर्मचारी हवा में रस्सी की सहायता से लटककर दीवारों में लगे घास को काट रहा था। मेयर ने कहा  कि नाले की चैनेलाइज़ेशन का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया है। 

जिससे नाले का पानी दूसरी तरफ को डायवर्ट हो रहा है। इसके साथ ही दो जगहों पर पानी इकट्ठा हो रहा है। जिसपर नगर निगम मेयर ने आयुक्त व एसजेपीएनएल के अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने इस कार्य को सही तरीके से करने के निर्देश दिए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow