बृजराज ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला श्री रेणुका जी विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल 

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल बृजराज ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष श्री रेणुका जी में बारिश से हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया

Aug 11, 2023 - 19:48
 0  189
बृजराज ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला श्री रेणुका जी विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  11-08-2023
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल बृजराज ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष श्री रेणुका जी में बारिश से हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि अत्याधिक बारिश के चलते  श्री रेणुका जी  विधानसभा क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह तबाह हो गई है और विकास कार्य भी बंद पड़े हुए हैं। 
 
 
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रेणुका निर्वाचन क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया जाए। साथ ही रेणुका के विकास को गति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेणुका की जनता को जो बारिश से नुकसान हुआ है उसके आकलन के लिए स्थानीय प्रशासन को बता दिया गया है तथा किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है उसका उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। 
 
 
इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व चेयरमैन विद्या दत्त शर्मा , राजेश ठाकुर,  पूर्व प्रधान लवराज , रमेश शर्मा , रणदीप सिंह , जयपाल ठाकुर , वीरेंद्र ठाकुर , मनोज ठाकुर , विजय सिंह ठाकुर , विनीत ठाकुर और संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow