करियर अकादमी के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

Dec 15, 2023 - 19:30
Dec 15, 2023 - 20:53
 0  24
करियर अकादमी  के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    15-12-2023

प्राइवेट स्कूल की राष्ट्र स्तरीय प्रतिष्टि संस्था फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल ने चंडीगढ में आयोजित समारोह में कैरियर अकादमी नाहन के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी को वर्ष 2023 का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष  भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य को संचालन एवं उत्कृष्टता,भावी पीढी के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए तथा समाज और राष्ट्र की नींव सुधार करने के लिए फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल द्वारा दिया जाता है।

35 वर्षों के राजकीय विद्यालय में अध्यापन एवं प्रशासन का अनुभव अर्जित करने वाले राजेश सोलंकी वर्तमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल कररयर अकैडमी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रसायन विज्ञानं प्रवक्ता के रूप में अपना अध्यापन शुरू करने वाले राजेश सोलंकी को हिमाचल प्रदेश  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मेंवरिष्ठ विज्ञान अधिकारी के रूप में 15 वर्ष  तक अपनी सेवाऐ दें चुके है। 

बच्चों के मध्य विज्ञान को प्रमोट करने के लिए 2017 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मिल चुका है। उनहोंने तीन साल तक बतौर Project officer के रुप मे State Council of Educational Training & Research (SCERT) काम किया। सोलंकी के निर्देशन में कई बार हिमाचल के विद्यार्थी नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग ले चुके हैं। 

विद्यालय प्रशासनिक कार्यों में  सोलंकी जी का सकारात्मक दृष्टिकोण विद्यालय को नई ऊंचाइयों प्रदान  करता है। प्रतिभा एवं क्षमता के आधार पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से कार्य करवाने की कुशलता से परिपूर्ण सोलंकी का लक्षय कैरियर अकादमी नाहन को नई ऊचाईयो पर पहुचाना है। 

राष्ट्रीय स्तर के लाइफ टाइम अवार्ड को प्राप्त करने के पश्चात सोलंकी ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों,अपने पररजनों, मित्रों अपने विद्यालय कैरियर अकादमी  मैनेजमेंट एवं विद्यालय के सदस्यों को दिया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow