केंद्र सरकार ने एक साल में हिमाचल को जारी किए 3378 करोड़ रुपये : रणधीर शर्मा

प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया और उनके मंत्री, विधायकों और कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष रूप तथ्य पेश करने चाहिए, जोकि प्रदेश हित में

Dec 15, 2023 - 19:01
 0  8
केंद्र सरकार ने एक साल में हिमाचल को जारी किए 3378 करोड़ रुपये : रणधीर शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला      15-12-2023

प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुखिया और उनके मंत्री, विधायकों और कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष रूप तथ्य पेश करने चाहिए, जोकि प्रदेश हित में हैं। केंद्र की ओर से सहयोग न मिलने की दुहाई देने वाले कांग्रेसी लोग हिमाचल की जनता से यह क्यों नहीं बताते कि केंद्र सरकार ने 11 दिसंबर 2022 से अभी तक 3378 करोड़ नौ लाख 65 हजार 384 हिमाचल प्रदेश को भेजे हैं। 

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा ने जारी किए ब्यान में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई यह राशि वह है जो केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए सीधा अनुभाग की है। अभी इस राशि के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत, पोषण योजना, शिक्षा अभियान जैसी किसी भी प्रकार की सामाजिक, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं जोड़ी गई है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को केवल मात्र झूठ बोलने की आदत है। अगर केंद्र किसी भी प्रकार की मदद हिमाचल प्रदेश की करता है तो तथ्यों को छुपाने का प्रयास करती है। आंकड़े छुपाने से सत्य नहीं बदल जाएगा। एक साल में केंद्र की ओर से हिमाचल को जो सहयोग दिया गया है वह छोटी मोटी रकम नहीं है। इसलिए कांग्रेस के लोगों को विकास के आइना के देखते हुए केंद्र सरकार को आभार व्यक्त करना चाहिए, जोकि केंद्र उन्हें बिना मांगे सब कुछ दे रही है। 

कांग्रेस अपने एक साल के कार्यकाल में हर मोर्च पर विफल रही है और उसका ठिकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ने का प्रयास कर रही है। चिंतनीय बात तो यह है कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी हर हर सार्वजनिक मंच पर केंद्र से सहयोग न मिलने की बात करते हैं। 

इस बरसात प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में कांग्रेस जनता को राहत पहुंचाने की बजाए राजनीति में जुटी रही। ऐसे विकट समय में भी कांग्रेस का कुनवा राजनीतिक को मशरूफ रहा। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तो केंद्र सरकार ने तुंरत प्रभाव से आर्थिक सहयोग किया।

कांग्रेस इस सहयोग को भी कुछ ओर ही नाम देकर अपनी राजनीति चमकाई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खु और उनकी फौज से सलाह दी है कि अगर प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं कर सकते तो केंद्र की ओर से जो किया जा रहा है उसे जनता के पास पहुंचने से न रोकें और कम से कम सत्य को सत्य ही रहने दें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow