मंडी के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार धमाका, डरे सहमे घरों से बाहर निकले लोग 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालू क्षेत्र के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार धमाका हुआ। इससे पूरे गांव में दहशत मच गई। यह धमाका रात करीब 2:20 बजे गांव के परमदेवी पुत्र बृज के मकान में हुआ। इससे रसोईघर पुरी तरह क्षतिग्रस्त

May 10, 2024 - 13:02
 0  124
मंडी के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार धमाका, डरे सहमे घरों से बाहर निकले लोग 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     10-05-2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालू क्षेत्र के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार धमाका हुआ। इससे पूरे गांव में दहशत मच गई। यह धमाका रात करीब 2:20 बजे गांव के परमदेवी पुत्र बृज के मकान में हुआ। इससे रसोईघर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

रसोईघर में रखा सारा मकान भी राख हो गया। जबकि एलपीजी सिलिंडर पूरी तरह सुरक्षित है। रसाईघर से सटे स्लेटपोश मकान को भी क्षति पहुंची है। धमाका इतना जोरदार था कि रसोईघर के भीतर सबकुछ राख हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। 

आधी रात को धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग भी माैके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही कि बिजली गिरने से यह धमाका हुआ होगा है। वहीं, प्रभावित परिवार से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow