मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने संभाला पदभार  

पावंटा साहिब की कृषि अनाज मंडी में अध्यक्ष पद काफ़ी लम्बे समय से खाली चल रहा था, लेकिन लम्बे समय का यह इंतजार आज खत्म हो गया है। जहाँ सीताराम शर्मा ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

Mar 15, 2024 - 16:03
 0  27
मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने संभाला पदभार  

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     15-03-2024

पावंटा साहिब की कृषि अनाज मंडी में अध्यक्ष पद काफ़ी लम्बे समय से खाली चल रहा था, लेकिन लम्बे समय का यह इंतजार आज खत्म हो गया है। जहाँ सीताराम शर्मा ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। स्थानीय लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया जहाँ सबसे पहले हवन भी किया गया।

मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने कहा की मंडी समिति के आवश्यक कदम उठाये जाएंगे तो वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया की पहले सभी लोगों के साथ विभागों के साथ बातचीत करेंगे। जिसके बाद जहाँ जॉब कमी रही है उसे पूरा करेंगे।

इतना ही नहीं मंडी और बाजार की रेट लिस्ट में भी बहुत अंतर है। अधिक दाम में बाजारों में फल सब्जियां बेचीं जाती है। जिसके लिए उन्होंने बताया की एक मानदंड तय किया जाएगा और बिचोलियों पर भी नजर रखी जाएगी।

सीता राम शर्मा ने बताया की इस बीच आढ़तियों कों नजरअंदाज नहीं कर सकते। इस पद के लिए उन्होंने उद्योग मंत्री और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow