मछुआरे सुर्जन कुमार ने पकड़ी 25 किलो 300 ग्राम कत्ला प्रजाति की सबसे बड़ी मछली  

मत्स्य आखेट शुरू हो गया है। पहले ही दिन भारी संख्या में मछली खरीदने के लिए लोग पहुंचे हैं, जिन्हें देख मछली का कारोबार करने वाले कारोबारी भी बेहद खुश नज

Aug 16, 2024 - 15:45
 0  45
मछुआरे सुर्जन कुमार ने पकड़ी 25 किलो 300 ग्राम कत्ला प्रजाति की सबसे बड़ी मछली  

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    16-08-2024

दो महीने से पौंग झील में बंद सीजन के बाद अब फिर से मत्स्य आखेट शुरू हो गया है। पहले ही दिन भारी संख्या में मछली खरीदने के लिए लोग पहुंचे हैं, जिन्हें देख मछली का कारोबार करने वाले कारोबारी भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पिछले वर्ष के मुकाबले नगरोटा सूरियां मत्स्य सेंटर में चार क्विंटल 23 किलो मछली कम पकड़ी गई है, जबकि नगरोटा सूरियां के मछुआरे सुर्जन कुमार ने 25 किलो 300 ग्राम कत्ला प्रजाति की सबसे बड़ी मछली पकड़ी है। 

नगरोटा सुरिया में इस बार 22 क्विंटल 66 किलो मछली पकड़ी गई, जबकि नंदपुर सेंटर में 17 क्विंटल 61 किलो और हरसर मत्स्य सेंटर में 14 क्विंटल 10 किलो मछली पकड़ी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow