महज खबरों में सुर्खियों में बने रहने के लिए ब्यानबाजी कर रही सुक्खू  सरकार : महेंद्र धर्माणी

भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान को विशुद्ध राजनीतिक बयान मान करके उसकी आलोचना करती है, क्योंकि स्टार्टअप के बहाने जो बयान उन्होंने दिया है वह केवल और केवल राजस्थान के चुनाव को प्रभावित करने के लिए है। यह बयान भाजपा प्रवक्ता महेन्द्र धर्मणी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा  भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मत है कि कांग्रेस   सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले जो 10 गारंटीयां दी थी

Nov 21, 2023 - 17:57
Nov 21, 2023 - 18:47
 0  9
महज खबरों में सुर्खियों में बने रहने के लिए ब्यानबाजी कर रही सुक्खू  सरकार : महेंद्र धर्माणी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-11-2023
भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान को विशुद्ध राजनीतिक बयान मान करके उसकी आलोचना करती है, क्योंकि स्टार्टअप के बहाने जो बयान उन्होंने दिया है वह केवल और केवल राजस्थान के चुनाव को प्रभावित करने के लिए है। यह बयान भाजपा प्रवक्ता महेन्द्र धर्मणी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा  भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मत है कि कांग्रेस   सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले जो 10 गारंटीयां दी थी। 
उसकी गारंटी नंबर 4 जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और रोजगार भी सरकारी रोजगार कहा गया था। अगर हम 5 साल सरकार का समय लेकर के चले तो 1 साल यानी 11 माह के अंदर 1 लाख रोजगार होता है और यह भी कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि कैबिनेट की पहली बैठक में 1 लाख  सरकारी रोजगार हम युवाओं को देंगे। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट आरोप है कि सुक्खू सरकार झूठ के सहारे केवल और केवल अखबारी बयानबाजी कर रही है और प्रदेश और देश को गुमराह करने का काम कांग्रेस आज कर रही है। 
जिस स्टार्टअप की बात माननीय मुख्यमंत्री ने कही है, उसके लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए और जो मूलभूत सुविधाएं चाहिए उसकी अभी तक कोई भी योजना प्रदेश सरकार ने नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में रोजगार कार्यालय में है। हम देखते हैं 18 से लेकर के 35 साल तक के जो पढ़े लिखे युवा हैं, जो 12वीं से ग्रेजुएट, तक हैं, उनका आंकड़ा ही 9 लाख है और सुक्खू सरकार एक  बार फिर झूठी बयानबाजी करके प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मत है कि 11 माह के अंदर सुखविन्दर सिंह सुक्खू की सरकार ने 12,000 करोड़ रूपये का रिकाॅर्ड तोड़ कर्ज लेकर इस प्रदेश के ऊपर उन्होंने आर्थिक बोझ डाला है। 
प्रदेश में अव्यवस्था का आलम है। निर्णय सुबह होते हैं और शाम को पलटते हैं। सरकार कहती है की सही किया है और जो गलत हो गया तो उसको ठीक करने का काम करते है। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि यह तो तय हो कि पहले का निर्णय किसने लिया था? अधिकारियों ने अपनी मर्जी से यह निर्णय लिया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय से होकर के यह फाइल गयी थी, फिर उसका बदला गया। उन्होंने कहा कि कुल मिला करके सरकार नाम की चीज हिमाचल प्रदेश में नहीं है और सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जो चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में घूम घूम कर के कहते थे की पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। 
उन्होने कहा कि सरकार उस पर बात करें और भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करना छोड़ें और उन्होंने 11 माह में जो किया है उसकी जानकारी हिमाचल प्रदेश की जनता को दें, ताकि जनता को सही पता लग सके कि 11 माह के अंदर क्या हुआ है, अखबारी बयानबाजी करने से कुछ नहीं होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow