महाराजा राजेंद्र प्रकाश की याद में नाहन में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज

नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज  महाराजा राजेंद्र प्रकाश की याद में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर राज परिवार के सदस्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष शुरू से मौजूद रहे

Jan 8, 2024 - 20:46
 0  12
महाराजा राजेंद्र प्रकाश की याद में नाहन में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज

राज परिवार द्वारा किया जा रहा है प्रतियोगिता का आयोजन    

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन      08-01-2024

नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज  महाराजा राजेंद्र प्रकाश की याद में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर राज परिवार के सदस्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष शुरू से मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

महाराज राजेंद्र प्रकाश की याद में आयोजित हो रहे इस पहले टूर्नामेंट में आठ टीम में हिस्सा ले रही है। मीडिया से बात करते हुए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के पुत्र व फुटबाल खिलाड़ी लक्ष्यराज ने बताया कि पहली मर्तबा इस टूर्नामेंट का आयोजन महाराज राजेंद्र प्रकाश की याद में किया जा रहा है और आने वाले समय में हर वर्ष इस तरीके के आयोजन होते रहेंगे। 

लक्ष्यराज ने कहा कि जयपुर की टीम हम भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और वह खुद इस टीम का हिस्सा रहने वाले है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराज राजेंद्र प्रकाश के जन्म दिवस पर 11 जनवरी को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 

महाराज राजेंद्र प्रकाश के नाम पर एक फाउंडेशन की स्थापना की गई है और इस फाउंडेशन द्वारा आने वाले समय में कई तरह के कार्यक्रम नाहन शहर में आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नाहन शहर फुटबॉल के लिए जाना जाता है और महाराज राजेंद्र प्रकाश की याद में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना बेहद सराहनीय है। 

उन्होंने इस आयोजन के लिए राजपरिवार को बधाई । वही राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि नाहन शहर के लिए हमेशा से ही राज परिवार का अहम योगदान रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow