मौसम ने तोड़ा 122 सालों का रिकॉर्ड , पहली बार जनवरी में पड़ा इतना सूखा , चौंकाने वाले है आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में 122 साल में पहली बार 18 जनवरी तक इस साल सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 1 से 18 जनवरी तक सामान्य से 99.7 फीसदी कम बादल बरसे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 17 जनवरी को प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई

Jan 19, 2024 - 00:07
 0  59
मौसम ने तोड़ा 122 सालों का रिकॉर्ड , पहली बार जनवरी में पड़ा इतना सूखा , चौंकाने वाले है आंकड़े

 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 19-01-2024

हिमाचल प्रदेश में 122 साल में पहली बार 18 जनवरी तक इस साल सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में 1 से 18 जनवरी तक सामान्य से 99.7 फीसदी कम बादल बरसे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 17 जनवरी को प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। उन्होंने बताया कि 1 से 18 जनवरी तक प्रदेश में 43.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। 

 

इस वर्ष अभी तक मात्र 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्ष 1901 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में सबसे कम बादल बरसे हैं। इससे पहले वर्ष 1966 में सामान्य से 99.6 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 1902 में सामान्य से 92.4 फीसदी कम बारिश हुई थी। प्रदेश के सभी भागों में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक कोहरा व शीतलहर का अलर्ट जारी हुआ है। 

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 24 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 20 जनवरी तक ऊना और कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जिले के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर व जमीन पर पाला पड़ने की स्थिति जारी रहने के आसार हैं। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान  बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

 

मौसम विभाग के विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ऊपर दिए गए मानचित्र के अनुसार 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच राज्य के कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू के कुछ हिस्सों के लिए औसत वर्षा की सामान्य बताई गई है। राज्य के बाकी हिस्सों के लिए भी  सामान्य है।


जनवरी में सबसे कम बारिश वाले साल
मौसम विभाग की ओर से 1901 के बाद से सबसे कम वर्षा वाले शीर्ष 10 सालों का आंकड़ा जारी किया गया है। 
साल    बारिश 
2024   (18 जनवरी 2024 तक) -99.7
1966  -99.6
2007  -98.5
1902  -92.4
1986  -91.4
2018  -90.5
1916  -87.8
1936  -86.5
1963  -83.5
1998  -83.4
1914  -81.4

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow