राधा स्वामी सत्संग के प्रतिनिधियों ने आपदा राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का चेक किया भेंट

राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों एवीएम (सेवानिवृत्त) डी.एस. गुरम और क्षेत्रीय सचिव सुनील तलवार ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

Aug 16, 2023 - 16:38
 0  11
राधा स्वामी सत्संग के प्रतिनिधियों ने आपदा राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का चेक किया भेंट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      16-08-2023

बुधवार को  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को राधा स्वामी सत्संग व्यास के प्रतिनिधियों एवीएम (सेवानिवृत्त) डी.एस. गुरम और क्षेत्रीय सचिव सुनील तलवार ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह के योगदान पीड़ितों की मदद के लिए सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर डी.एस. गुरम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राधा स्वामी सत्संग व्यास प्रदेश के लोगों और राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow